Translate

वेब सीरीज रिव्यु: थ्रिल, सस्पेंस, क्राइम के साइलेन्स से भरी है- silence....Can you hear it?

वेब सीरीज रिव्यु: थ्रिल, सस्पेंस, क्राइम के साइलेन्स से भरी है- silence....Can you hear it?




मनोज बाजपेयी की जबरदस्त family man वेब सीरीज के बाद हाल-फिलहाल zee5 पर  "silence....Can you hear it?" वेब शो 26 मार्च को रिलीज हुआ है।कहानी का प्लाट पूजा नाम की लड़की के मर्डर पर आधारित है। अविनाश वर्मा(मनोज बाजपेयी) की टीम पूजा का केस हैंडल करती है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है मर्डर की मिस्ट्री सुलझाते हुए कहानी के किरदारों के कई राज़ परत-दर-परत खुलते जाते हैं। इस मूवी में पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्राची देसाई की एंट्री हुई है। प्राची इससे पहले शार्ट फ़िल्म carbon में नज़र आईं  थीं। मूवी अपने नाम "silence" को बखूबी एक्सप्लेन करती है। मनोज बाजपेयी की कोई भी मूवी या वेब शो हो रूल ब्रेक तो होते ही हैं और इसमें भी यही हुआ। मूवी के कुछ डायलॉग्स जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती है। कहानी हमें अपने साथ इतनी बांध लेती है कि अंत तक नहीं समझ पाएंगे कि पूजा का कातिल कौन है।


आप मनोज बाजपेयी के फैन हैं और प्राची देसाई को एक बार फिर डिजिटल पर्दे पर देखना चाहते हैं तो zee5 पर जाकर इस मूवी का जरूर देखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ